द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी में पहली बार दक्षिणपंथी पार्टी को मिली बड़ी जीत
जर्मनी की दक्षिणपंथी 'अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी' (AfD) पार्टी ने सैक्सनी-एनहाल्ट राज्य में 43.8% मत हासिल कर एक नया इतिहास रचा है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जर्मनी के किसी भी राज्य में पहली बार किसी दक्षिणपंथी दल का वर्चस्व देखने को मिला है। AfD अपने विवादित 'रीमाइग्रेशन' एजेंडे के लिए जानी जाती है, जिसके तहत प्रवासियों को बड़े स्तर पर देश से बाहर भेजने की योजना है।