दो साल बाद वतन लौटे NRI को लगा बड़ा झटका, बैंक लॉकर से 81 लाख का सोना गायब; पूर्व मैनेजर गिरफ्तार
मुंबई के कांदिवली में पुलिस ने इंडसइंड बैंक के एक पूर्व डिप्टी-मैनेजर को गिरफ्तार किया है। उस पर एक एनआरआई के बैंक लॉकर से 81.8 लाख रुपये का सोना चोरी करने का इल्जाम है। दो साल बाद जब पीड़ित वापस लौटा और उसने अपना लॉकर चेक किया, तो वह खाली था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। आरोपी ने चोरी किया हुआ सोना अलग-अलग गोल्ड लोन कंपनियों के पास गिरवी रख दिया था। पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर सारा सोना वापस बरामद कर लिया है।