दो बच्चों की मां 15 साल की किशोरी को ले भागी, मंदिर में शादी कर साथ रहने का मामला
बिहार की राजधानी पटना में एक 32 वर्षीय महिला पर 15 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और मंदिर में उससे विवाह करने का आरोप लगा है। इस मामले में महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने लड़की को आरा से सुरक्षित बरामद कर लिया है।