देहरादून: शादी के महज 8 महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
उत्तराखंड के देहरादून में एक नवविवाहिता ने अपनी शादी के आठ महीने बाद ही जान दे दी। अपनी मौत से ठीक पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में महिला ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने वीडियो में कहा, 'सॉरी मम्मी, मैं इस तरह जा रही हूं। मैं पिछले 6 महीनों से यह सब झेल रही थी, लेकिन अब और बर्दाश्त नहीं होता।' इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।