देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर हादसा, लोहे की रॉड लगने से कांग्रेस कार्यकर्ता की जान गई
देहरादून, उत्तराखंड में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से ठीक पहले एक दुखद घटना सामने आई है। आयोजन स्थल पर लोहे की एक रॉड गिरने से 65 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता की मौत हो गई। मेहता लंबे समय से पार्टी से जुड़े एक समर्पित कार्यकर्ता थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह टेंट के नीचे चल रही तैयारियों का जायजा ले रहे थे, तभी अचानक ऊपर से रॉड उनके ऊपर आ गिरी।