देश में बढ़ते डेंगू के क्या हैं लक्षण?

राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न इलाकों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस बीमारी के मुख्य लक्षणों में अचानक तेज बुखार आना, सिर में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द महसूस होना, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना और भूख न लगना शामिल हैं। ऐसा कोई भी लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें और बिना सलाह के कोई दवा न खाएं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
देश में बढ़ते डेंगू के क्या हैं लक्षण? | ShortKT