देर रात फोन पर गेम खेलते हुए महिला की खुली किस्मत, जीते ₹1.4 करोड़
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना की रहने वाली एक महिला को जब आधी रात को नींद नहीं आई, तो उसने अपना वक्त बिताने के लिए ऑनलाइन लॉटरी खेलना शुरू किया। उसने ₹2500 ($30) का एक टिकट खरीदा और खेलते-खेलते उसने ₹1.4 करोड़ ($1,50,000) का जैकपॉट जीत लिया। महिला का कहना है कि यह सब किसी सपने के सच होने जैसा है।