दुर्घटना के बाद भी डिलीवरी करने निकला शख्स, बोला- 'आराम किया तो बच्चे भूखे रह जाएंगे'

मलेशिया के एक फूड डिलीवरी बॉय का किस्सा सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद भी वह अपनी ड्यूटी निभाता रहा। जब एक कस्टमर ने उसे लंगड़ाते हुए देखा और आराम करने की सलाह दी, तो उसने जवाब दिया, 'मैं रुक नहीं सकता, वरना मेरे बच्चे भूखे मर जाएंगे।' सोशल मीडिया पर लोग उस शख्स के इस जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
दुर्घटना के बाद भी डिलीवरी करने निकला शख्स, बोला- 'आराम किया तो बच्चे भूखे रह जाएंगे' | ShortKT