दुर्गा पूजा में खानपान पर धीरेंद्र शास्त्री को बीजेपी का पलटवार
बंगाल बीजेपी ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की उस सलाह को सिरे से नकार दिया है जिसमें उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान बंगालियों से मांसाहार से दूर रहने को कहा था। राज्य बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि बंगाली अपनी पसंद का भोजन करने के लिए स्वतंत्र हैं और कोई भी बाहरी व्यक्ति उनके खानपान के तौर-तरीकों को निर्धारित नहीं कर सकता। उन्होंने तर्क दिया कि बंगाल में मां काली के समक्ष बकरे की बलि देने की परंपरा रही है।