अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान, दुबई के लोगों को मंगलवार को हफ्तों बाद मिसाइल हमले की चेतावनी मिली। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि उनकी एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल खतरे को पहचाना है। यह चेतावनी सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुए MoU की समय सीमा समाप्त होने के ठीक एक दिन बाद जारी की गई है।