दुबई की चकाचौंध के पीछे का कड़वा सच; रात 9 बजे भी गर्मी से बेहाल
दुबई में रहने वाले ललित जोशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर वहां की लग्ज़री लाइफ की हकीकत बयां की है। उन्होंने कहा, "मैं काम से अपने कमरे तक सिर्फ 2 मिनट पैदल चला और पसीने से तर-बतर हो गया। यह स्थिति रात के 9 बजे की है। दुबई की इस चमक-धमक के पीछे हज़ारों लोगों की कड़ी मेहनत और पसीना छिपा है।"