दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट: लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए ये शहर हैं टॉप पर
लग्जरी सामान और सेवाओं पर खर्च करने के मामले में सिंगापुर लगातार चौथे साल दुनिया का सबसे महंगा शहर बना हुआ है। इस रैंकिंग में ज़्यूरिख दूसरे, मोनाको तीसरे, हॉन्ग-कॉन्ग चौथे और लंदन पांचवें स्थान पर काबिज हैं। टॉप 10 की सूची में शांघाई, पेरिस, सिडनी, मिलान और बैंकॉक को भी जगह मिली है। इस सर्वे की शुरुआत साल 2020 में की गई थी।