दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ डाकघर भारत में मौजूद है

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर की डल झील में दुनिया का इकलौता तैरता हुआ डाकघर स्थित है, जो एक हाउसबोट के अंदर चलता है। इस डाकघर को पहले 'नेहरू पार्क पोस्ट ऑफिस' के नाम से जाना जाता था, लेकिन साल 2011 में तत्कालीन चीफ पोस्ट मास्टर जॉन सैम्युअल ने इसका नाम बदलकर 'फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस' कर दिया। इस डाकघर से जो भी पत्र भेजे जाते हैं, उनके लिफाफों पर कश्मीर की सुंदर तस्वीरें छपी होती हैं।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ डाकघर भारत में मौजूद है | ShortKT