दीपा ज्वेलर्स की शानदार शुरुआत, 25% मुनाफे के साथ शेयर बाजार में लिस्ट
सोना और हीरे के आभूषणों का कारोबार करने वाली दीपा ज्वेलर्स ने मंगलवार को शेयर बाजार में कदम रखा। कंपनी के शेयर ₹177 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹221 पर लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को लगभग 25% का मुनाफा हुआ। दीपा ज्वेलर्स का ₹459.72 करोड़ का आईपीओ 1 से 3 सितंबर तक निवेश के लिए उपलब्ध था।