दीक्षांत समारोह में पालतू बिल्ली के साथ डिग्री लेने पहुंचा छात्र

एक छात्र अपनी डिग्री प्राप्त करने के लिए दीक्षांत समारोह के दौरान अपने पालतू बिल्ली को कंधे पर बिठाकर मंच पर पहुंच गया। छात्र ने इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद डीन और प्रोफेसर उसे देखकर मुस्कुरा रहे हैं, वहीं कुछ लोग बिल्ली को प्यार करने के लिए उसके पास भी आए। छात्र ने अपनी बिल्ली को भी दीक्षांत समारोह के लिए खास तौर पर टोपी और गाउन पहना रखा था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
दीक्षांत समारोह में पालतू बिल्ली के साथ डिग्री लेने पहुंचा छात्र | ShortKT