दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, कहा- 'वहां मेरी जान को खतरा है'
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर 2026 में स्वदेश वापसी की घोषणा की है। रॉयटर्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश पहुंचते ही मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है या फिर मेरी हत्या भी हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद मैं वापस जाऊंगी।' उन्होंने आगे कहा कि अगर उनकी मृत्यु होती है, तो वह अपने देश की उसी मिट्टी पर हो जहां उनके माता-पिता को दफनाया गया है।