दिव्या और अपनी बहन की हत्या के पीछे मानस की क्या थी वजह? बैंककर्मी के बारे में बड़ा खुलासा
लखनऊ में बैंक कर्मचारी मानस द्वारा अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा और मानसिक रूप से बीमार बहन की हत्या के मामले में नई बातें सामने आई हैं। हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, माता-पिता के निधन के बाद मानस अपनी बहन की देखभाल कर रहा था। बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी के साथ तलाक की कानूनी प्रक्रिया से वह काफी परेशान था और उसे डर था कि उसके बाद उसकी बहन का ख्याल रखने वाला कोई नहीं होगा, जिसके चलते उसने संभवतः यह कदम उठाया।