दिल्ली: 5 दिन तक घर में पड़ा रहा बुजुर्ग संगीतकार का शव, बेटों ने आने से किया इनकार

दिल्ली के कालकाजी इलाके में 75 वर्षीय संगीतकार रवि डे का शव उनके किराए के घर से बेहद खराब हालत में मिला। शव करीब 5 दिनों से वहां पड़ा था, जिसके कारण वह सड़ने लगा था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। जब पुलिस ने इस बारे में उनके बेटों को सूचित किया, तो वे महज 5.5 किलोमीटर दूर होने के बावजूद यह कहकर आने से मुकर गए कि वे अपने काम में व्यस्त हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
दिल्ली: 5 दिन तक घर में पड़ा रहा बुजुर्ग संगीतकार का शव, बेटों ने आने से किया इनकार | ShortKT