दिल्ली: 275 किलो वजनी 16 साल के किशोर की सफल बैरिएट्रिक सर्जरी
दिल्ली के एक अस्पताल में 16 साल के एक किशोर की सफल बैरिएट्रिक सर्जरी की गई है, जिसका वजन 275 किलोग्राम था। डॉक्टरों के मुताबिक, लड़के का बीएमआई (BMI) लगभग 100 तक पहुंच गया था, जिसके चलते उसे सांस लेने में दिक्कत, ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया और स्किन इन्फेक्शन जैसी गंभीर समस्याएं हो रही थीं। उसका वजन इतना अधिक था कि वह कार में नहीं बैठ सकता था, इसलिए उसे अस्पताल ले जाने के लिए मैटाडोर का इस्तेमाल करना पड़ा।