दिल्ली: स्कूल में किताब न ले जाने पर धूप में खड़ी की गई बच्ची की मौत
दिल्ली के विनोद नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 10 साल की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का दावा है कि स्कूल में किताब न लाने की सजा के तौर पर उसे घंटों तक तेज धूप में खड़ा रखा गया था। बच्ची की मां का कहना है कि इस प्रताड़ना के कारण उनकी बेटी गहरे सदमे में चली गई थी। छात्रा का निधन 27 अगस्त को हुआ।