दिल्ली: सड़क हादसे में 'आप' और बीजेपी के विधायक समेत 6 घायल
रविवार रात दिल्ली के आईटीओ इलाके में एक कार दुर्घटना में कर्नाटक के बीजेपी विधायक अभय पाटिल और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा सहित कुल 6 लोग जख्मी हो गए। एक अनियंत्रित कार डिवाइडर और रेलिंग को तोड़ते हुए विधायकों की इनोवा गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।