दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कर्मयोगी आवास योजना के अंतर्गत संविदा और एड-हॉक कर्मचारियों को दिए गए फ्लैट्स को रद्द करने का निर्णय लिया है। DDA का कहना है कि यह स्कीम विशेष रूप से केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के लिए ही बनाई गई है। जिन आवेदकों को इस योजना के लिए पात्र नहीं माना गया है, उन्हें उनकी जमा की गई बुकिंग राशि वापस कर दी जाएगी या फिर वे इसे नागरिक आवास योजना 2026 में एडजस्ट करवा सकेंगे।