दिल्ली: रोहिणी में निर्माणाधीन 4-मंज़िला इमारत ढही, 3 लोगों की मौत और 1 घायल
बुधवार शाम दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-26 में एक 4-मंज़िला इमारत के गिर जाने से 3 लोगों की जान चली गई है। राहत और बचाव कार्य के दौरान मलबे से एक 32 वर्षीय मज़दूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब यह इमारत गिरी, उस समय वहां से गुजर रहे कुछ लोग भी मलबे की चपेट में आ गए थे।