दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 कांवड़ियों की मौत

बुधवार तड़के मेरठ के भोजपुर के नजदीक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। ये कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अलीगढ़ के रहने वाले थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 कांवड़ियों की मौत | ShortKT