दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों की यात्रा का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस शख्स ने रचा इतिहास
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में कार्यरत प्रफुल्ल सिंह ने दिल्ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क को सबसे कम समय में कवर करके गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कुल 14 घंटे, 54 मिनट और 36 सेकेंड के भीतर सभी स्टेशनों की यात्रा पूरी की। प्रफुल्ल ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत राजा नाहर सिंह स्टेशन से की थी और इसका समापन मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन पर हुआ।