दिल्ली में 6 लेन की टनल को मंजूरी, ₹7,000 करोड़ खर्च करेगी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने दिल्ली में एक नई 6 लेन वाली सड़क सुरंग बनाने की अनुमति दे दी है। यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 8 किलोमीटर लंबी यह सुरंग दिल्ली के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर ₹6,970 करोड़ की लागत आएगी।