दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की हरी झंडी, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर महीने
मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली की बीजेपी सरकार ने 'लक्ष्मी योजना' को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस स्कीम के जरिए पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹2500 की राशि भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से पोर्टल के माध्यम से शुरू होगी। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि पहली किस्त रक्षाबंधन के मौके पर जारी कर दी जाएगी।