दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस का सितम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच पारा 39°C तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 और 18 जुलाई के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। अनुमान है कि इन दिनों अधिकतम तापमान 40°C के करीब दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहने के आसार हैं।