दिल्ली में प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को कैबिनेट की हरी झंडी, स्थानीय छात्रों को मिलेगा 25% आरक्षण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में हुई कैबिनेट मीटिंग में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के गठन और कामकाज से जुड़े ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी गई है। दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बिल-2026 के मुताबिक, यहां के सभी कोर्सेज में 25 फीसदी सीटें दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व रहेंगी। इन आरक्षित सीटों में से 5 फीसदी छात्रों को पूरी तरह से फीस माफी दी जाएगी, जबकि 10 फीसदी छात्रों को फीस में 50 फीसदी की छूट का लाभ मिलेगा।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
दिल्ली में प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को कैबिनेट की हरी झंडी, स्थानीय छात्रों को मिलेगा 25% आरक्षण | ShortKT