दिल्ली में 'कूड़े से आज़ादी' मुहिम का आगाज़, बेहतरीन काम करने वाले वार्ड को ₹1 करोड़ का इनाम
सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'दिल्ली को कूड़े से आज़ादी स्वच्छता अभियान 2026' का शुभारंभ किया। यह सफाई मुहिम 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाज़ारों, पार्कों, जलाशयों, झुग्गी बस्तियों, सार्वजनिक स्थानों और कचरे वाले संवेदनशील इलाकों में विशेष सफाई की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि स्वच्छता के क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले वार्डों को ₹1 करोड़ की इनामी राशि दी जाएगी।