दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी पाने के लिए RC जारी होने के 30 दिन में करें आवेदन
दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी 2026 के अंतर्गत, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों को अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) मिलने के 30 दिनों के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर सब्सिडी के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सब्सिडी की राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेज दी जाएगी। यह नीति 1 जुलाई से प्रभावी हो गई है और 2030 तक जारी रहेगी।