दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: गडकरी के दौरे से ठीक पहले बस और ट्रक की भिड़ंत, एक की जान गई
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का जायजा लेने से पहले ही कोटा के निकट एक सड़क हादसा हो गया। महाकाल के दर्शन करके वापस आ रही एक टूरिस्ट बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं 15 लोग जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया गया है।