दिल्ली: मदनपुर खादर में नाले में डूबा युवक, दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शनिवार को दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके के प्रियंका कैंप में मूसलाधार बारिश के बीच एक 18 साल का लड़का उफनते नाले में गिरकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही सरिता विहार पुलिस, दमकल विभाग और डीडीएमए की बचाव टीम ने गोताखोरों के साथ मिलकर युवक की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, घटना के दूसरे दिन भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।