दिल्ली पीजी हादसे में 7 लोगों की मौत पर CJP की सरकार से 7 प्रमुख मांगें
दिल्ली में एक इमारत ढहने की घटना में 7 लोगों की जान जाने के बाद, CJP ने सरकार के समक्ष 7 मांगें पेश की हैं। पार्टी ने पीजी संचालकों और नेताओं के बीच कथित सांठगांठ की जांच कराने, इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने, निरीक्षण से जुड़ी रिपोर्ट सार्वजनिक करने, सुरक्षा डेटाबेस तैयार करने और हॉस्टल की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग की है। इसके अलावा, CJP ने मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये, घायलों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने और इस मामले में मंत्रियों की जिम्मेदारी तय करने की भी मांग उठाई है।