दिल्ली पीजी हादसे पर एमसीडी पर उठे सवाल, सर्वे में सिर्फ 19 इमारतें ही मिली थीं असुरक्षित

दिल्ली में पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने से सात लोगों की जान जाने के बाद एमसीडी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जून 2024 में एमसीडी द्वारा किए गए सर्वे में लगभग 28 लाख इमारतों की पड़ताल की गई थी, जिसमें से केवल 19 को ही खतरनाक घोषित किया गया था। एमसीडी के अनुसार, जिस पीजी इमारत में यह हादसा हुआ, उसका कोई अधिकृत नक्शा नहीं था और न ही विभाग को इसके संबंध में पहले से कोई शिकायत प्राप्त हुई थी।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
दिल्ली पीजी हादसे पर एमसीडी पर उठे सवाल, सर्वे में सिर्फ 19 इमारतें ही मिली थीं असुरक्षित | ShortKT