दिल्ली पीजी हादसा: बिल्डिंग गिरने के बाद मौके पर पहुंचा मैनेजर, लोगों के गुस्से से डरकर भागा
दिल्ली में 'हॉस्टल डेज़' नाम से पीजी चलाने वाला 31 वर्षीय सुधांशु रविवार को पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद घटनास्थल पर पहुंचा था। हालांकि, जैसे ही वहां मौजूद छात्रों ने उसे पहचाना, सुधांशु पिटाई के डर से वहां से फरार हो गया। इसके बाद वह छिपने के लिए बुराड़ी में अपने एक दोस्त के घर चला गया था।