दिल्ली: पत्नी और साले ने मिलकर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, मां ने बयां किया खौफनाक मंजर
दिल्ली में शुक्रवार को 31 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर जान ले ली। मृतक की मां ने बिलखते हुए कहा, "बहू के भाइयों ने मेरे बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया और दोनों ने लात मारकर उसके फेफड़े बुरी तरह जख्मी कर दिए।" परिवार के मुताबिक, इंजीनियर सालाना ₹60 लाख कमाता था और घटना के समय बच्चे की दवा को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।