दिल्ली दंगा: आईबी अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में ताहिर हुसैन दोषी करार
साल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों को दोषी ठहराया है। ताहिर के अलावा नाज़िम, कासिम, अनस और जावेद को भी दोषी माना गया है। वहीं, कोर्ट ने इस मामले में छह अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।