दिल्ली: तेज बारिश से कनॉट प्लेस और जनपथ की दुकानों में घुसा पानी

मंगलवार को दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कनॉट प्लेस और जनपथ के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी भर गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ज्वेलरी और हस्तशिल्प की दुकानों के भीतर जलभराव साफ देखा जा सकता है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी काके दा होटल और कुरेमल की कुल्फी जैसी प्रसिद्ध जगहों पर पानी भरने का वीडियो पोस्ट किया है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
दिल्ली: तेज बारिश से कनॉट प्लेस और जनपथ की दुकानों में घुसा पानी | ShortKT