दिल्ली जल बोर्ड मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित एक केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में हुई कथित गड़बड़ियों से जुड़ा है। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और बोर्ड के पूर्व कॉन्ट्रैक्ट एडवाइजर अंकित श्रीवास्तव भी शामिल हैं।