दिल्ली-कोलकाता और मुंबई समेत 7 प्रमुख रेल कॉरिडोर अब होंगे फोर-ट्रैक

केंद्र सरकार ने देश के 7 व्यस्त रेलवे कॉरिडोर को फोर-लेन ट्रैक में बदलने की अनुमति दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि देश के सबसे महत्वपूर्ण 11,000 किलोमीटर लंबे 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर में दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई, चेन्नई-कोलकाता और कोलकाता-दिल्ली जैसे मार्ग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह 'गोल्डन क्वाड्रिलैटरल' नेटवर्क कुल रेल ट्रैफिक का करीब 40% हिस्सा वहन करता है, जिसमें से लगभग 2000 किलोमीटर का काम पहले ही फोर-लेन में पूरा किया जा चुका है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
दिल्ली-कोलकाता और मुंबई समेत 7 प्रमुख रेल कॉरिडोर अब होंगे फोर-ट्रैक | ShortKT