दिल्ली कैंट में थार की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

दिल्ली कैंट क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की जान चली गई। शुरुआती जांच के अनुसार, पहले बाइक फिसल गई थी, जिसके बाद पीछे से आई थार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर को दबोच लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
दिल्ली कैंट में थार की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत | ShortKT