दिल्ली के हर बोरवेल में लगेगा वॉटर मीटर, पानी की खपत के हिसाब से देना होगा बिल
दिल्ली सरकार एक नई पॉलिसी पर काम कर रही है, जिसके तहत शहर के सभी घरों और व्यावसायिक जगहों पर लगे बोरवेल में वॉटर मीटर लगाना जरूरी होगा। इस नीति के मुताबिक, लोग जितना भूजल इस्तेमाल करेंगे, उनसे उसी हिसाब से पैसे लिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, लेकिन अभी तक पानी के लिए कोई शुल्क दर तय नहीं की गई है।