दिल्ली के बाद लखनऊ में भी छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे Gen-Alpha
दिल्ली के जंतर-मंतर पर Gen-Z के विरोध प्रदर्शन के बाद, अब लखनऊ में Gen-Alpha के विद्यार्थियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सड़क अवरुद्ध कर दी। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी, भोजन की खराब गुणवत्ता और स्वच्छता के मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान जाम में फंसे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जल्द हल करने का भरोसा दिया।