दिल्ली के नरेला में रॉकेट लॉन्चर्स को किया गया नष्ट
मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी ने मिलकर दिल्ली के नरेला इलाके में रॉकेट लॉन्चर्स को नष्ट करने की कार्रवाई की। इन लॉन्चर्स को मणिपुर में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़े जाने के दौरान जब्त किया गया था। इस बरामदगी में राइफल्स, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, डेटोनेटर और कई अन्य विस्फोटक चीजें भी शामिल थीं।