गुरुवार की रात दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-I इलाके में स्थित 'सलमान खान जिम' में आग भड़क गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग को बुझा दिया गया है और राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जिम सलमान खान की फ्रेंचाइजी का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।