दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 56 लेडीज़ स्पेशल ई-बसें, 28 रूटों पर मिलेगी सुविधा

दिल्ली में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुरक्षित व आसान बनाने के उद्देश्य से 56 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जो केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इस नई बस सेवा के तहत 28 प्रमुख रूट तय किए गए हैं, जिनमें 30 'लेडीज़ स्पेशल' और 26 'यूनिवर्सिटी लेडीज़ स्पेशल' बसें शामिल हैं। ये बसें भीड़भाड़ वाले समय (पीक आवर्स) में संचालित होंगी और आवासीय कॉलोनियों, ऑफिस हब, शैक्षणिक संस्थानों और मेट्रो स्टेशनों को एक-दूसरे से जोड़ेंगी।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 56 लेडीज़ स्पेशल ई-बसें, 28 रूटों पर मिलेगी सुविधा | ShortKT