दिल्ली: करोल बाग में कार का शीशा तोड़कर ₹2 करोड़ के गहने उड़ाए

दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक ज्वेलरी व्यापारी की गाड़ी का कांच तोड़कर चोरों ने ₹2 करोड़ से ज्यादा कीमत के सोने-हीरे के आभूषण पार कर दिए। व्यापारी कन्हैया लाल उस वक्त एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उनकी कार के अंदर तीन बैग और एक सूटकेस रखा हुआ था, जिसमें गहनों के अलावा लैपटॉप और आधार कार्ड भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
दिल्ली: करोल बाग में कार का शीशा तोड़कर ₹2 करोड़ के गहने उड़ाए | ShortKT