दिल्ली एम्स में 14 साल से सर्जरी का इंतज़ार कर रही 16 वर्षीय किशोरी की मौत

दिल्ली के एम्स अस्पताल में 16 साल की एक लड़की ने दम तोड़ दिया, जो पिछले 14 वर्षों से अपनी सर्जरी की बारी का इंतज़ार कर रही थी। राजस्थान के कोटा की रहने वाली इस लड़की के पिता के मुताबिक, उसे दिल में छेद की समस्या थी। उन्होंने सर्जरी के लिए ₹1.15 लाख की राशि और 4 यूनिट खून भी जमा करवा दिया था। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे लड़की के हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट की संभावनाओं पर विचार कर रहे थे।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
दिल्ली एम्स में 14 साल से सर्जरी का इंतज़ार कर रही 16 वर्षीय किशोरी की मौत | ShortKT