दिल्ली एम्स के पास भारत की लाइव जनसंख्या बताने वाला बोर्ड हुआ वायरल
दिल्ली स्थित एम्स के बाहर लगे एक डिस्प्ले बोर्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जो देश की लाइव जनसंख्या को दर्शाता है। 'भारत की जनसंख्या' नाम के इस बोर्ड पर आंकड़ों को लगातार बढ़ते हुए देखा जा सकता है। 4 सितंबर को रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में जनसंख्या का आंकड़ा 1,47,92,39,029 तक पहुंच गया था। गौरतलब है कि साल 2023 में भारत ने चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश का स्थान हासिल कर लिया था।